'दी निरक्षर' केवल एक नाम नहीं है, यह एक संघर्ष है, एक सोच है, और एक सवाल है जो हर दिन हमें सोचने पर मजबूर करता है—क्या सब कुछ वाकई वैसा है, जैसा दिखता है? यह उन आवाज़ों का प्रतीक है, जिन्हें कभी सुना नहीं गया, जिनका समाज ने कभी सम्मान नहीं किया। 'दी निरक्षर' का उद्देश्य है उन आवाज़ों को सुनाना, जिनकी गूंज चुपचाप दबा दी जाती है।
'दी निरक्षर', भारत की एक हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जिसे अशिक्षित और कम पढ़े-लिखे युवाओं के एक समूह ने शुरू किया है। हम मानते हैं कि हर व्यक्ति की आवाज़ मायने रखती है। हालांकि, समाज के उच्च वर्ग के पढ़े-लिखे लोगों ने हमें हमेशा अशिक्षित और अनपढ़ कहकर हमारी आवाज़ को दबाया, हम चिल्लाते रहे, लेकिन हमारा सच सुनने वाला कोई नहीं था। इस खामोशी और उपेक्षा के बीच, हमने यह निर्णय लिया कि हमें जिस नाम से पहचान मिली है, उसे ही अपनी पहचान बनाएंगे और यही सोच हमें 'दी निरक्षर' की नींव तक ले आई।
हमारा उद्देश्य
'दी निरक्षर' का उद्देश्य है उन आवाज़ों को सुनाना, जो हमेशा दबाई जाती हैं, और उन सच्चाइयों को उजागर करना जो समाज की गहरी परतों में छुपी होती हैं। हम एक ऐसा मंच बनाना चाहते हैं जहाँ हर अनसुनी कहानी को जगह मिले, और हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अवसर मिले, चाहे वह किसी भी वर्ग से हो।
मुख्यधारा मीडिया की सीमाओं को तोड़कर, हम उन मुद्दों को सामने लाना चाहते हैं जिन्हें अक्सर अनदेखा किया जाता है।
हम मानते हैं कि शिक्षा हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है, मगर हम यह भी मानते हैं कि शिक्षा, जो किसी के ज्ञान का केवल प्रतीक है, से कहीं अधिक जरूरी है सत्य की पहचान और उस पर विश्वास रखना। 'दी निरक्षर' समाज की खामोशियों और दबे हुए सच को उजागर करने का एक प्रयास है, जो केवल समाचार नहीं, बल्कि एक संघर्ष है।
अनकहे सच और समाज के मुद्दे
"हम इतिहास और कहानियों को खास महत्व देते हैं, क्योंकि ये समाज की असल जड़ों और संघर्षों को उजागर करने का एक सशक्त माध्यम हैं। 'दी निरक्षर' इन अनकही और भूली-बिसरी घटनाओं को सामने लाने में विश्वास करता है, जो हमारी पहचान और संस्कृति का अहम हिस्सा हैं।"
'दी निरक्षर' में हम न केवल खबरों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, बल्कि हम शिक्षा, खेल, मनोरंजन, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, स्वास्थ्य, न्याय और व्यापार जैसे मुद्दों पर भी गहरी चर्चाएँ करते हैं। हम 'निरक्षर खास' जैसे विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से उन आवाज़ों को उजागर करते हैं जिन्हें अक्सर अनदेखा किया जाता है। हम महिलाओं के अधिकारों, पशु-पक्षियों के संरक्षण, और समाज में बदलाव के लिए सक्रिय रूप से काम करते हैं, ताकि हर अनसुनी कहानी को आवाज़ मिल सके।
हमारी प्रतिबद्धता और समाज में बदलाव
हमारी कोशिश है कि हम अपने श्रोताओं और समुदाय को ऐसे विचार और मुद्दे प्रदान करें जो उनकी सोच को चुनौती दें, उन्हें जागरूक करें, और उन्हें एक नया दृष्टिकोण प्रदान करें। हमारा विश्वास है कि सच्चाई, संघर्ष और विश्वास ही समाज में बदलाव ला सकते हैं। 'दी निरक्षर' हर उस आवाज़ के लिए है जो अब तक अनसुनी रही है, और हम इस आवाज़ को दुनिया तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।